सहरसा, मई 21 -- सलखुआ, एक संवाददाता थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम गुप्त सूचना पर गौरदह गांव में छापेमारी कर स्मैक कारोबार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3.80 ग्राम स्मैक जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गौरदह वार्ड-05 निवासी पवन यादव अपने घर से स्मैक बेच रहा था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान कमरे में रखे टेबल से भूरे रंग का नशीला पदार्थ एवं एक पंजाब नेशनल बैंक का डेबिट कार्ड बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- स्मैक कारोबार का भंडाफोड़, धंधेबाज फरार पुलिस ने सामान को जब्त कर लिया है। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...