काशीपुर, अप्रैल 7 -- जसपुर। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक युवक को स्मैक और प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ दबोचा है। सूतमिल चौकी इंचार्ज इंद्र सिंह ढेला ने गश्त के दौरान बाइक सवार किशनपाल उर्फ नन्नू पुत्र दयाराम निवासी मोहल्ला नत्था सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6.90 ग्राम स्मैक, 36 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि आरोपी पर पहले भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी केा न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...