गाज़ियाबाद, अप्रैल 2 -- ट्रांस हिंडन। लिंक रोड थाना पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। वहीं, शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने गांजा के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली से मादक पदार्थ लाकर यहां फुटकर व्रिकेताओं को सप्लाई करते थे। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान पश्चिम बंगाल के रहने वाले आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया। उसके पास से 36 ग्राम स्मैक बरामद हुई। वहीं, शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने बंगाली कॉलोनी स्थित तिकोना पार्क से साहिदा उर्फ मुन्नी को सवा किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। साहिदा ने बताया कि वह दिलशाद कॉलोनी, दिल्ली की रहने वाले शबनम के साथ गांजा की तस्करी करती है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शबनम की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...