हाजीपुर, अप्रैल 14 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के धाने गोरौल गांव के एक गुमटीनुमा दुकान से पुलिस ने स्मैक ( हेरोइन) एवं गांजा बरामद किया है। वहीं एक कारोबारी को भी मौके से गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धाने गोरौल गांव में एक व्यक्ति घर के आगे एक गुमटी रखे हुए है और उसमें किराना सहित अन्य सामग्री भी बेचा करता है और इसी के आड़ में वह गांजा और स्मैक की पुड़िया भी बेचता है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार,अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार वहां पहुंचे तो एक व्यक्ति गुमटीनुमा दुकान से निकलकर भागने लगा। यह भी पढ़ें- गांजा तस्करी मामले में दो को 10 वर्षों की कैद जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव के ही रोहित कुमार के रूप में किया गया है। जब दुकान की तलासी ली गई तो कागज के पुड़िया में...