बरेली, मई 21 -- फतेहगंज पूर्वी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को 89 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार जब दोनों आरोपी पकड़े गए तो आगे ऐसा न करने की कसम खाने लगे। पुलिस के अनुसार थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम 21 मई को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। बसावन गांव के तिराहे के पास से दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 89 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कामिल पुत्र इसरार अहमद और मुस्लिम पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम शिवपुरी, थाना फतेहगंज पूर्वी के रूप में हुई है।पुलिस यह भी पढ़ें- 15.37 ग्राम स्मैक के साथ दो दोस्त गिरफ्तार ने बताया कि दोनों आरोपी स्मैक पीलीभीत-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से लाकर बेचते थ...