रुद्रपुर, मार्च 24 -- खटीमा। अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को एक युवक को स्मैक, 315 बोर के तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। सत्रहमील चौकी प्रभारी ललित सिंह बिष्ट ने बताया कि बनगवां गांव में गश्त के दौरान युवक संदिग्ध रूप से भागने लगा। पीछा कर पकड़े गए युवक ने अपना नाम कुलदीप सिंह निवासी बनगवां बताया। तलाशी में उसके पास से 2.67 ग्राम स्मैक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...