कौशाम्बी, जून 27 -- करारी थानाक्षेत्र का म्योहर गांव इन दिनों स्मैक व गांजा तस्करी के कारोबार से लाल बाल है। दर्जनभर किशोर इस कारोबार में लिप्त हैं तो सौ से अधिक किशोर स्मैक व गांजे के लती हो चुके हैं जो अपने घर की सामग्री तक बेचने से नहीं कतरा रहे हैं। युवा होने की दहलीज पर खड़े इन किशोंरों से मां-बाप तो परेशान हैं ही गांव के लोग भी परेशान हैं। म्योहर गांव में स्मैक तस्करी का कारोबार लगभग पांच वर्ष से बेखौफ चल रहा है। करोबार में लिप्त लोगों में कुछ किशोर हैं तो कुछ युवा हो चुके हैं। इनके द्वारा सरायअकिल थाना क्षेत्र के खरका के थोक कारोबारी के यहां से स्मैक लाया जाता है। यह भी पढ़ें- गांजा-भांग से अधिक स्मैक के लती को इलाज की जरूरत इसके बाद गांव के किशोरों को मुफ्त में पिलाकर इसका लती बनाया जाता है। पूर्ण रूप से लती होने के बाद यह किशोर ब...