अल्मोड़ा, मार्च 19 -- अल्मोड़ा। 33 वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह 24 और 25 मार्च को अल्मोड़ा में होगा। आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई और व्यवस्था के लिए दायित्व सौंपे गए। उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह समिति हर साल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित करती है। कार्यक्रम में पत्रकारिता अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं। इस वर्ष का कार्यक्रम 24 और 25 मार्च को जिला पंचायत सभागार अल्मोड़ा में होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरुवार को आयोजन समिति की बैठक हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...