बलिया, जून 7 -- बलिया। लोकतंत्र सेनानी एवं लोहिया संस्थान की ओर से रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह स्मृति परिसर बेल्थरारोड में स्मृति सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने लोकतंत्र सेनानी शुभ्रांशु शेखर पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संस्मरण साझा करते हुए सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव ने कहा कि देश की दूसरी आजादी के नायक लोकतंत्र सेनानी शुभ्रांशु शेखर पांडेय समाजवादी आंदोलन के ध्वज वाहक रहे। इस मौके पर देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, संतोष कुमार शुक्ल, विनय प्रकाश अंचल, हरिश शुक्ल, राजेश सिंह प्रधान, राजन कन्नौजिया, अतुल यादव, बब्बन यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...