धनबाद, अप्रैल 13 -- अपनी सुरीली आवाज से देश के करोड़ों लोगों की दिलों पर राज करने वाले महान पार्श्वगायिका आशा भोंसले का रविवार को निधन हो गया। आशा भोंसले के निधन से पूरा देश मर्माहत है। धनबाद के कलाकारों ने भी आशा ताई के निधन पर शोक जताते हुए उनके साथ जुड़ी यादों को साझा किया। सभी ने कहा संगीत की दुनिया ने एक अनमोल हीरे को खो दिया। धनबाद की रहने वाले गजल गायक संजय बावेजा और इंडियन आइडल फेम सिंगर पूजा चटर्जी को आशा भोंसले से मिलने का मौका मिला है। वहीं इंडियन आइडल 19 के कलाकार अभिषेक कुमार ने भी आशा भोंसले के निधन को संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।-----संजय बावेजा, गजल गायक : 2016 की बात है मैं मुंबई में सुरेश वाडेकर के साथ उनके स्टूडियो में शूटिंग कर रहा था। उस समय अचानक आशा भोंसले वहां पहुंचीं। मैंने उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया। उनस...