रांची, दिसम्बर 31 -- रांची,संवाददाता। एक्वा वर्ल्ड में आयोजित आठ दिवसीय नववर्ष रिलायंस कार्निवल 2026 के तीसरे दिन कार्यक्रम में आयोजित कैटवॉक प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी। सभी प्रतिभागियों ने ट्रेंडिंग गानों पर ठंडे के मौसम में गर्मजोशी के साथ वेस्टर्न ड्रेस रैप वॉक पर अपना जलवा बिखेरा। कार्यक्रम में निर्णायक मंडली ने सभी प्रतिभागियों से कई सवाल व जवाब किए। निर्णायक के रूप में पूनम आनंद, फेमिना मिस इंडिया ईस्ट जोन विजेता रिया नंदिनी, प्रियांशु राज ,जयंत मिश्रा उपस्थित थे। स्मृति को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ मिस दिवा का खिताब मिला। वहीं, दूसरे स्थान पर प्राची और तीसरे स्थान पर तनिष्का रहीं। मिस्टर हंक में पृथ्वी ने खिताब जीता। जबकि दूसरे स्थान पर उज्ज्वल और तीसरे स्थान पर मिंहाज रहें। प्रतियोगिताओं में सबसे पहले बैलून को बैलेंस...