नई दिल्ली, जुलाई 10 -- भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना शुक्रवार को अपना 300वां इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही उन्होंने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है। लॉर्ड्स में पहली बार खेले जा रहे महिला टेस्ट मैच में मंधाना ने दमदार पारी खेली है। टेस्ट में अपना नौवां मैच खेल रही मंधाना ने इसके साथ ही मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के खास क्लब में जगह बना ली है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में पहले दिन लंच तक तीन विकेट खोकर 122 रन बना लिए हैं।सबसे युवा महिला क्रिकेटर 18 जुलाई को 30 वर्ष की होने वाली मंधाना 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे युवा महिला क्रिकेटर बन गई हैं। वह महिला क्रिकेट इतिहास की केवल 12वीं खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। दिग्गज मिताली राज (333 मैच) ...