दुबई, मार्च 11 -- भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना मंगलवार 10 मार्च को जारी हुई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की महिलाओं की वनडे बैटिंग रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं। स्मृति के अलावा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी शीर्ष 10 में शामिल हैं। कप्तान हरमन का नाम रैंकिंग में 8वें स्थान पर है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत की 0-3 से शिकस्त के बाद जेमिमा रोड्रिग्स एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसक गईं। न्यूजीलैंड की सफेद गेंद की कई स्टार खिलाड़ियों को रैंकिंग में फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने स्वदेश में तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज में जिम्बाब्वे पर 2-0 की विजयी बढ़त बना ली है और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि नई कप्तान मेली केर बल्ले और गेंद दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.