नई दिल्ली, मार्च 3 -- भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न तीन मैच की श्रृंखला में उम्दा प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को जारी आईसीसी महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गईं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में 58 और 31 रन की पारियां खेलने वाली स्मृति के 790 अंक हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट को पछाड़ा जिनके 782 अंक हैं। वोलवार्ट के पास मार्च और अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के दौरान फिर से शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका होगा। स्मृति मंधाना की बात करें तो भारत की इस स्टार बैटर ने अब तक 120 महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें उनके नाम 47.88 के शानदार औसत से 5411 रन दर्ज हैं। महिला ओडीआई में उनके नाम 14 शतक और 35 अर्धशतक हैं। एकदिवसीय अंतरराष...