स्मृति मंधाना ने IND vs PAK मैच में ठोकी दमदार फिफ्टी, महिला टी20 वर्ल्ड कप के खास क्लब में हुई एंट्री
नई दिल्ली, जून 14 -- भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार बैटिंग की। उन्होंने बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ दमदार फिफ्टी ठोकी। उन्होंने 44 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और दो छक्के शामिल हैं। यह मंधाना का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 34वां अर्धशतक है। उन्होंने सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में पांचवां अर्धशतक जमाया और एक खास क्लब में एंट्री मारी। वह महिला टी20 वर्ल्ड कप में पांच बार पचास प्लस पारी खेलने वाली तीसरी भारतीय बन गई हैं। उनसे पहले यह कमाल पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज और मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने किया।स्मृति मंधाना ने की बेहतरीन साझेदारी भारत ने बर्मिंघम में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा (6) छक्का जड़ने के बाद पहले ओवर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.