नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया की उप-कप्तान स्मृति मंधाना का बल्ला भी नहीं चला। वह मात्र 13 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। मगर इन 13 रनों के दम पर ही वह इतिहास रचने में कामयाब रही। स्मृति मंधाना रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ भारत के लिए अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है। भारत ने डर्बन में खेले गए इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 157 रन बनाए थे, मेजबान साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में इसे चेज कर 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। यह भी पढ़ें- गुजरात की IPL पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में एंट्री, ये टीम बाहर; KKR पर मंडराया खतरास्मृति मंधाना ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास रोहित शर्मा, जिन्होंने 2025 टी20 वर्ल्ड...