नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने वाली 2027 महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) नीलामी से पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस को रिलीज (अपने साथ बरकरार नहीं रखना) कर दिया। हैरिस के अलावा आरसीबी ने तीन और खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। हैरिस को रिलीज करना आरसीबी के लिए बड़ी बात है। आरसीबी ने हैरिस के अलावा डी हेमलता, गौतमी नाइक और लिंसी स्मिथ को भी रिलीज किया है। टीम ने कप्तान स्मृति मंधाना की कुल चार साथी खिलाड़ियों को रिलीज किया है। ऑक्शन में मंधाना की कप्तानी वाली टीम किन खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम में 13 खिलाड़ी हैं। एक टीम अधिकतम 18 खिलाड़ी खरीद सकती है। ऐसे में आरसीबी की टीम अभी भी 5 प्ले...