नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- भारत ने रविवार को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। मेजबान भारत ने खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से मात दी। भारतीय महिला टीम ने पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती है। टूर्नामेंट में स्मृति मंधाना, लौरा वोल्वार्ड्ट और दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत की स्टार ओपनर मंधाना ने 9 मैचों में 54.25 के औसत से 434 रन बनाए, जिसमें एक शतकीय और दो अर्धशतकीय पारियां हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहीं। उनसे आगे दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोल्वार्ड्ट हैं। वोल्वार्ड्ट ने 9 मैचों में 571 रन जुटाए, जिसमें 71.37 का औसत है। उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक जमाए। धाकड़ ऑलराउंडर दीप्ति ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 22 विकेट चटकाने के अलावा 215 रन बनाए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.