स्मृति दिवस संघर्ष, पीड़ा, त्याग और बलिदान को नमन करने का अवसर:दिनेश
रायबरेली, अगस्त 15 -- रायबरेली, संवाददाता। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सामुदायिक केन्द्र, रतापुर में विभाजन विभीषिका से सम्बन्धित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इसके साथ ही प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहीं विभाजन विभीषिका की त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। उद्यान मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिवस केवल इतिहास के एक दुखद अध्याय को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि उन लाखों निर्दोष लोगों के संघर्ष, पीड़ा, त्याग और बलिदान को नमन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.