औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय के न्यू एरिया मोहल्ले में सामाजिक कार्यकर्ता कामदेव चंद्रवंशी के नेतृत्व में कौशल्या देवी के 11वें स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने दिवंगत महिला के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय थीं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त दारोगा रामविनय यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक कपिलदेव सिंह, समाजवादी नेता बिन्देश्वरी शर्मा, जदयू नेता दीनानाथ चंद्रवंशी, अर्जक नेता देवरंजन दास, शिक्षक नेता बृजमोहन राम, इंदु कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...