स्मृति दिवस पर अमानवीय घटनाओं को किया याद
चंदौली, अगस्त 14 -- नौगढ़। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने भारत विभाजन के दौरान हुई अमानवीय घटनाओं का उल्लेख करते हुए उससे उत्पन्न विभीषिका पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं प्राध्यापक डॉ. देवेंद्र नाथ गिरि ने कहा कि राष्ट्रीय स्वाधीनता के अवसर पर विभाजन जैसी विभीषिका और उस दौरान हुई जन-धन की व्यापक हानि ने भारत को कभी न भुलाए जा सकने वाली कड़वी यादें दी हैं। कहा कि विभाजन की त्रासदी से भावी पीढ़ी को सीख लेकर आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। यह भी पढ़ें- विभाजन की कठिन परिस्थितियों के बारे में दी जानकारी इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.