स्मृति ईरानी ने भरा था कौन सा फॉर्म कि भड़क गए पिता, आधी रात फोन आने के बाद कर दी पिटाई
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी मिस इंडिया प्रतियोगिता का हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही के एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मिस इंडिया जर्नी के बारे में विस्तार से बात की और बताया कि कैसे उन्हें इसके बारे में पता चला और फिर जब आधी रात फोन आया तो भड़के पिता ने उनकी पिटाई कर दी। हालांकि, बाद में उन्हें इसकी इजाजत मिली और वह प्रतियोगिता के टॉप-10 फाइनलिस्ट में शामिल हुईं। टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने कहा, ''मैंने एक मीडिया संस्थान में मिस इंडिया कॉम्प्टिशन का ऐड देखा और फॉर्म भर दिया। आधी रात में फोन आया कि स्मृति मल्होत्रा (स्मृति ईरानी) से बात करनी है। मेरे पिता ने कहा कि कहां बुलाया है? मैंने जवाब दिया कि मिस इंडिया का फॉर्म भरा था। इसके बाद जो पिटाई हुई। पिता ने कहा कि तुम बेवकूफ हो, पढ़ना-लिखना नहीं आता? ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.