भागलपुर, नवम्बर 10 -- प्रखंड के बाखरपुर दियारा स्थित स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद स्मृति ईरानी का हेलीकॉप्टर काफी देर तक हेलीपैड पर खड़ा रहा। बताया गया कि उसका फ्यूल खत्म हो गया था। जिस कारण प्रत्याशी के साथ वे उपस्थित भारी भीड़ से मिलने पहुंचीं तथा घूम-घूमकर सभी से समर्थन भी मांगा। इसके बाद वे और अश्विनी चौबे हेलीकॉप्टर के बाहर फ्यूल भरे जाने के इंतजार में काफी देर तक खड़े रहे। इस कारण कार्यकर्ता, पत्रकार, पदाधिकारी सभी हेलीकॉप्टर के पास जाकर स्मृति के साथ फोटो खिंचाते रहे और सेल्फी लेते रहे। फ्यूल भरने के बाद हेलीकॉप्टर ने फिर उड़ान भरी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.