सहारनपुर, मार्च 27 -- सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के तहत बन रहे हैबिटेट सेंटर के निर्माण कार्य में भुगतान को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। महानगर के सिंघल ट्रेडर्स के प्रॉपराइटर ने कंपनी डायरेक्टरों और संबंधित विभागीय अधिकारियों पर धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने डायरेक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेहट रोड स्थित नाजिरपुरा निवासी प्रदीप सिंघल ने तहरीर में बताया वह सिंघल ट्रेडर्स के प्रॉपराइटर हैं। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हैबिटेट सेंटर निर्माण का टेंडर जैन गृह उद्योग प्राइवेट लिमिटेड को मिला था। इस ज्वाइंट वेंचर में आर एंड बी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड की 51 प्रतिशत और जैन गृह उद्योग की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। आरोप है कंपनी डायरेक्टर संजय जैन ने उन्हें फोन कर निर्माण...