भागलपुर, मई 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में रिक्त पड़े पदों पर बहाली की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विभाग ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया है। जारी ताजा शुद्धि पत्र के अनुसार, अब इच्छुक अभ्यर्थी 23 मई तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। इससे पूर्व आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई निर्धारित थी। जिन पदों पर नियुक्ति की जानी है उनमें ​चीफ जनरल मैनेजर (सीजीएम), ​चीफ फाइनेंस ऑफिसर (सीएफओ) और अकाउंटेंट का पद शामिल हैं।​गौरतलब है कि इन महत्वपूर्ण पदों के रिक्त होने से शहर की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से जुड़े कई प्रशासनिक और वित्तीय कार्य बाधित हो रहे थे। यह भी पढ़ें- भागलपुर स्मार्ट सिटी में भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी विशेषकर चीफ जनरल मैनेजर का पद पिछले कुछ महीनों से खाली था, जिन्हें वित्त...