अयोध्या, मई 13 -- अयोध्या, संवाददाता। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत नगर निगम द्वारा अब्बू सराय में 74 बेडेड वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस परियोजना पर 14.55 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नगर विकास विभाग द्वारा बनवाए जा रहे इस हॉस्टल की कार्यदाई संस्था सीएनडीएस है।हास्टल में मुख्य भवन 660 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में जी-3 मंजिला बनेगा। अभी तक इसका लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जिसमें मुख्य भवन के प्रथम तल की छत ढलाई का कार्य पूर्ण हो गया है तथा बाउंड्रीवाल का कार्य चल रहा है। जनवरी 2027 तक पूरा कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- निराश्रित गोशाला कान्हा उपवन का निर्माण कार्य अक्तूबर तक पूरा करें यहां भूतल पर किचन, डायनिंग हाल, एडमिन रूम, रिसेप्शन, लॉन्ड्री रूम, दो सिंगल और पांच डबल बेड रूम होंग...