बरेली, जुलाई 19 -- बरेली को स्मार्ट सिटी कहते हैं। यहां स्मार्ट सिटी के तहत कई परियोजनाओं पर काम कराए जाने की बातें की जाती है। एक ही निर्माण को तोड़कर फिर वहीं बनाया जाता है। स्मार्ट सिटी में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। मैं खुद कहता हूं कि आखिरीकार स्मार्ट सिटी कहां है, कहां पर दिखती है। यह कहना था आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य का। शनिवार को सांसद ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर सोमन वांगचुक के साथ जो हुआ वो भी ठीक नहीं था। इससे दिखता है कि सरकार को आम आदमी की समस्याओं से बहुत कुछ लेना देना नहीं है। प्रेसवार्ता में सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि सोमवार को संसद का मानसून सत्र शुरू होगा जिसमें आमजनमानस की समस्याएं उठाने का काम करेंगे। सांसद ने कहा कि वह संसद में युवा रोजगार सृजन को लेकर बात करेंगे। नीट पेपर ...