फरीदाबाद, अप्रैल 21 -- फरीदाबाद, सरसमल। स्मार्ट सिटी में रात का बाजार खोले जाएंगे। नगर निगम इसके लिए योजना तैयार कर रहा है। इसके तहत स्ट्रीट वेंडर्स के नियमन और पुनर्वास के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। पांच मई तक संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। मंगलवार को जारी बयान में जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम फरीदाबाद शहर में रेहड़ी-पटरी संचालकों के काम को व्यवस्थित करने के लिए नई योजना पर काम कर रहा है। इस पहल के तहत वेंडिंग जोन, प्रतिबंधित क्षेत्र और नो-वेंडिंग जोन की पहचान की जाएगी। साथ ही शहर की जरूरत के अनुसार नए व्यापार स्थलों का चयन किया जाएगा। योजना में रेहड़ियों के बेहतर डिजाइन, शहर की सुंदरता बनाए रखने और लोगों को सुविधाजनक माहौल देने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा साप्ताहिक हाट, फू...