फरीदाबाद, दिसम्बर 6 -- फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से शहर को हरियाली और स्वच्छ वातावरण देने के लिए फूलों का वितरण अभियान शनिवार को भी जारी रहा। जिसके तहत दो जगह कार्यक्रम आयोजित कर स्मार्ट सिटी में तीन लाख से अधिक शीतकालीन फूलों के पौधे नागरिकों को बांटे गए। इस अभियान का उद्देश्य शहर को सुंदर और प्रदूषण रहित बनाना है। निगम अधिकारियों ने कहा कि पौधों की घर-घर स्वदेशी के संदेश के साथ 90 हजार पौधे बांटे गए। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अमौलिक हायट्स में पुष्प पौधों का वितरण किया। जिसमें फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी बतौर मुख्य अतिथि थी। कार्यक्रम में लगभग 90 हजार पौधे नागरिकों को दिए गए। मेयर ने कहा कि प्रतिबंधित पॉलिथिन का इस्तेमाल बंद करें और स्वदेशी उत्पाद अपनाएं। मेयर ने बताया कि नगर निगम द्वारा 17 करोड़ से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैय...