फरीदाबाद, जून 20 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर में योग को लेकर उत्साह का माहौल है। अब योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं रह गया, बल्कि यह लोगों की दिनचर्या और सामाजिक जागरूकता का हिस्सा बनता जा रहा है। खास बात यह है कि शहर के कई युवा योग प्रशिक्षक अपनी पहल से पार्कों, कॉलोनियों, स्कूलों और संस्थानों में नियमित योग कक्षाएं चलाकर लोगों को इससे जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग ने न केवल उनके स्वास्थ्य में सुधार किया, बल्कि जीवन को अनुशासित, संतुलित और सकारात्मक बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाई है। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि पहले लोग योग को केवल बुजुर्गों या बीमार लोगों के लिए जरूरी मानते थे, लेकिन अब युवाओं, महिलाओं और बच्चों में भी इसके प्रति रुचि तेजी से बढ़ रही है। सुबह के समय शहर के कई पार्कों में लोग सामूहिक...