गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में गर्मी से जूझ रहे लोगों को सोमवार दोपहर बाद राहत मिली। दोपहर के बाद अचानक बदले मौसम ने गर्मी का असर कम कर दिया। धूल भरी तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी से पारे में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली।सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। चमकदार धूप के कारण दोपहर तक गर्मी अपने चरम पर थी और लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना जताई थी, जो सही साबित हुई। दोपहर करीब दो बजे आसमान में हल्के बादल दिखाई देने लगे और हवा का रुख बदलना शुरू हुआ। इसके बाद तीन बजे के आसपास तेज धूल भरी हवाएं चलने लगीं और देखते ही देखते काले बादलों ने पूरे आसमान को घेर लिया। मौसम के इस बदलाव को देखकर लोगों को तेज बार...