फरीदाबाद, मार्च 19 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में बढ़ते शोर प्रदूषण ने अब लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहा है। विशेष रूप से तेज आवाज में बजने वाले डीजे सिस्टम के कारण लोगों में सुनने की क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बीके अस्पताल में प्रतिदिन तीन से चार मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं, जो बहरेपन या सुनने में कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। जबकि इससे पहले यह समस्या कम थी। बीके अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार परामर्श के दौरान जब मरीजों से कारण पूछा जाता है, तो अधिकतर लोग लंबे समय तक तेज आवाज वाले डीजे के संपर्क में रहने या लगातार ईयरफोन से तेज संगीत सुनने की बात स्वीकार करते हैं। खासतौर पर युवाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो देर तक हेडफोन या ईयरबड्स का उपयोग करते हैं। बीके अस्पताल के नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति ने बताया कि...