फरीदाबाद, जनवरी 11 -- फरीदाबाद। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी से शहर में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। रविवार को ठंड ने पिछले 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग की मानें तो सोलह साल पहले आज के दिन न्यूनतम तापमान नौ और अधिकतम 13 डिग्री था। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान तीन और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के कारण दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। हालांकि, दिन में धूल निकलने से लोगों को ठंड से मामूली राहत जरूर मिली। लेकिन शाम ढलते ही ठंड ने एक बार फिर शहर को अपने आगोश में ले लिया। ठिठुरन बढ़ने की वजह से सुबह और शाम को अब पार्कों में सन्नाटा पसरा है। शहर में पिछले कुछ दिनों से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि शनिवार को तेज धूप निकली, जिससे लोगों ने जरूर कुछ राहत की सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.