सहारनपुर, मार्च 5 -- सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के पुराने शहर में गुरुवार को कई स्थानों पर भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली। सुबह से लेकर दोपहर तक शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घंटों तक लगे जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया। घंटाघर से श्रीराम चौक, पुल जोगियान, दालमंडी पुल, दीनानाथ बाजार, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, नवाबगंज, बेहट अड्डा और पुरानी मंडी क्षेत्र में सुबह से ही ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। सड़कों पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। कई स्थानों पर बाइक, कार, रिक्शा और ई-रिक्शा की लंबी लाइनें लग गईं, जिससे हालात ज्यादा बिगड़ गए। बाजारों में खरीद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.