फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद। शहर को साफ-सुथरा बनाने और स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करने के लक्ष्य के साथ नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए पांचों जोन में छह महीने का विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। जिसका मुख्य फोकस कचरा हॉटस्पॉट (जीवीपी) खत्म करने और डोर-टू-डोर कलेक्शन को मजबूत बनाने पर है। शहर के बल्लभगढ़, बड़खल और ओल्ड फरीदाबाद समेत कई इलाकों में लंबे समय से कचरे के ढेर बड़ी समस्या बने हुए हैं। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए निगम प्रशासन ने इन स्थानों की पहचान कर वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था लागू करनी शुरू कर दी है। हर वार्ड में ट्रैक्टर-ट्रॉली और पांच सदस्यीय टीम तैनात की जा रही है। यह टीम गलियों, पार्कों, सड़कों और खाली प्लॉटों से हर रोज कचरा उठाकर ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाएगी।इस ...