फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासकर 29 और 30 मार्च को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। स्मार्ट सिटी में शनिवार को मौसम परिवर्तनशील रहा। सुबह आसमान में हल्के बादल छाये रहे हैं। दिन में तेज धूप निकली। इस दौरान सूरज की लुकाछुपी का खेल जारी है। जिससे दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। पार्कों में अन्य दिनों के मुकाबले लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। बच्चों के साथ लोगों ने खूब मस्ती की। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। कि...