फरीदाबाद, मई 19 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद स्मार्ट सिटी में आवारा कुत्तों को रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। इनके लिए बनाए जाने शेल्टर की योजना फाइलों तक ही सीमित है।जिले में आवारा कुत्तों को रखने की नगर निगम की ओर से कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से यह आए लोगों को अपना शिकार बनाकर जख्मी बना रहे हैं। शहर की कॉलोनियों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर आवारा कुत्तों के झुंड अक्सर लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं। सुबह और रात के समय कई क्षेत्रों में कुत्तों के झुंड राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं। फिलहाल जिले में आवारा कुत्तों के लिए कोई शेल्टर नहीं है। ऐसे में कुत्तों को पकड़कर उनका बधियाकरण और टीकाकरण किया ...