फरीदाबाद, नवम्बर 9 -- स्मार्ट सिटी में अब मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। ठंड के मौसम ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और जिले में अगले सप्ताह से ठिठुरन बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम 20 डिग्री तक आ सकता है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का प्रभाव अब फरीदाबाद में दिखाई देने लगा है। तीन दिनों से अचानक ठंड बढ़ गई थी। वहीं तापमान में भी तेजी से गिरावट आई है। अधिकतम तापमान अब 26 डिग्री पर पहुंचने लगा है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले सप्ताह से तापमान और भी गिरावट आएगी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और ठंडी हवा से ठिठुरन बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान घटकर छह डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम साफ रहने वाले सुबह के समय चमकदार धूप रहेगी। वहीं पांच दिन पहले तक चुभने वाली धूप अब शरीर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.