फरीदाबाद, जुलाई 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिला प्रशासन ने चार एवं पांच जुलाई को होने वाली एचटेट की तैयारियां पूरी होने का दावा है। शनिवार को केवल पीजीटी लेवल-3 की परीक्षा कराई जाएगी। यह दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक होगी। स्मार्ट सिटी में 14 परीक्षा केंद्रों पर नौ हजार से अधिक युवा एचटेट देंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। पीजीटी लेवल-3 की तीन हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शुक्रवार को जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की टीम लगातार दौरे पर रही और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में काम किया गया। इसके अलावा एचटेट अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा शुरू की जाएगी, जोकि परीक्षार्थियों को निर्बाध तरीके से केंद्रों तक छोड़ने का काम करेंगी। अभ्यर्थियों को बल्लभगढ़ एवं एनआईटी स्थित बस अड्डे से...