फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए शुरू की गई निशुल्क बस सेवा फिलहाल बेहद सीमित दायरे में सिमटी हुई है। बल्लभगढ़ खंड के केवल सात सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं ही इस सुविधा का लाभ उठा पा रहे हैं, जबकि इसी खंड में कुल 184 सरकारी स्कूल मौजूद हैं। इसके अलावा फरीदाबाद खंड में मौजूद 195 सरकारी स्कूलों में से किसी में निशुल्क बस सेवा नहीं है। ऐसे में स्मार्ट सिटी के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी को आज भी स्कूल पहुंचने के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर स्मार्ट सिटी में निशुल्क बस सेवा सिरे नहीं चढ़ पा रही है। प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने और विद्यार्थियों की स्कूल तक पहुंच को आसान बनाने के उद्देश्य से निशुल्क बस सेवा की शुरुआत की थी। ले...