फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अब ड्यूल मोड पर संचालित होंगी। इस संबंध में हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। नए सिस्टम के लागू होने के बाद आईटीआई के छात्र अब केवल कक्षा में पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें उद्योगों में जाकर प्रायोगिक प्रशिक्षण भी मिलेगा। इस पहल के तहत विद्यार्थी अपनी संबंधित ट्रेड की थ्योरी आईटीआई में सीखेंगे, जबकि व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए उन्हें कंपनियों में भेजा जाएगा। इसके लिए आईटीआई प्रबंधनाें को औद्योगिक इकाइयों से संपर्क करने के लिए कहा गया है। इससे छात्रों को वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव मिलेगा और वे आधुनिक तकनीकों से भी रूबरू हो सकेंगे। विभाग का मानना है कि इस कदम से विद्यार्थियों की दक्षता में सुधार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.