जामताड़ा, मार्च 18 -- स्मार्ट व स्ट्रांग पुलिसिंग को लेकर जामताड़ा जिला को मिला 14 नए पेट्रोलिंग वाहन जामताड़ा, प्रतिनिधि।स्मार्ट एवं स्ट्रांग पुलिसिंग को लेकर राज्य सरकार की ओर से जामताड़ा जिला को पेट्रोलिंग के लिए 14 नए वाहन राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। बुधवार को डीसी रवि आनंद एवं एसपी राजकुमार मेहता ने सभी थाना को वाहन आवंटित किया और हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया। वहीं राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार भी प्रकट किया। डीसी ने कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शहरी क्षेत्रों में बल्कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा सुनिश्चित की जा सकेगी। वहीं एसपी राज कुमार मेहता ने कहा कि नए वाहनों के माध्...