महोबा, मार्च 15 -- महोबा, संवाददाता। शहर में विद्युत मीटर लगाने के नाम पर जमकर मनमानी की गई। स्मार्ट मीटर में वसूली की शिकायतों के बाद भी विभाग के द्वारा कार्रवाई न करने से शहर के भटीपुरा वार्ड में बिजली की चोरी हो रही है। बिजली विभाग के द्वारा पांच माह पूर्व शहर में स्मार्ट मीटर लगवाने का काम शुरु किया गया था। मगर विभाग का यह अभियान पक्षपात तक सिमटकर रह गया। सूत्रों की मानें तो भटीपुरा वार्ड में विभाग से जुड़े कर्मचारी बिजली की चोरी कराने का काम कर रहे है। दस फीसदी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर नहीं लगाए गए है। जबिक कई उपभोक्ता बिजली की चोरी कर राजस्व को चूना लगा चुके है। पिछले दिनों संविदा कर्मचारी के विवाद के बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा था मगर बाद में मामला शांत हो गया था। शहर भर में बिजली चोरी के खिलाफ छेड़े गए अभियान की आंच यहां...