भभुआ, मार्च 6 -- वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शहर की नई बस्तियों के विकास का भी शामिल होगा प्रावधान, कर्मियों के कल्याण की भी योजना शहर की विकास योजनाओं पर चंद दिनों में नगर परिषद लगाएगी मुहर मल्टीलेवल कार पार्किंग सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का भी होगा निर्माण (पेज चार की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। नगर परिषद वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्लम क्षेत्र वाले वार्ड का विकास स्मार्ट वार्ड योजना से करेगी। नप प्रशासन इस योजना से वैसे वार्डों का चयन करेगा, जो स्लम क्षेत्र घोषित हो या जिसका अधिकतर भाग स्लम जोन में हो। ऐसे प्रत्येक वार्ड के आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये खर्च किया जा सकता है। प्रथम चरण में चार वार्डों का चयन किए जाने की योजना है। इस आशय का प्रावधान नगर परिषद द्वारा पेश किए जानेवाले 2026-27 के बजट में लाए जाने की उम...