रामगढ़, मई 2 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के सभी कर्मचारियों के लिए स्मार्ट मेडिकल कार्ड बनाने का तिथि जारी कर दिया गया है। स्टाफ ऑफिसर हजारीबाग क्षेत्र ने पत्र जारी कर कहा है कि जीएम ऑफिस चरही, तापिन साउथ और तापिन नॉर्थ परियोजना, आर आर डब्लू वर्कशॉप का 05 मई को ऑफिसर्स क्लब चरही में और परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना, केदला वाशरी, केदला उत्खनन परियोजना, केदला भूगर्भ परियोजना और झारखंड उत्खनन परियोजना के कामगारों का केदला भूगर्भ परियोजना ऑफिस में 06 मई को शिविर लगाकर जिन कर्मचारी और परिवारिक सदस्यों का स्मार्ट मेडिकल कार्ड नहीं बना है। वे उक्त तिथि को आवश्यक दस्तावेज के साथ आकर बनवा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...