मेरठ, मार्च 17 -- कुछ दिन पूर्व घरों पर लगे बिजली के स्मार्ट मीटर अब प्रीपेड मीटर में कनवर्ट कर दिए गए हैं। लखनऊ से ही ये प्रक्रिया की गई है। अब बिल जमा न करने पर खुद ही बिजली कट कर दी जाएगी। बिल जमा करने के साथ-साथ अब एडवांस चार्ज भी जमा करना होगा। उसके बाद ही बिजली आपूर्ती सुचारू होगी। सरधना में फिलहाल सैकड़ो लोगों की बिजली बिल जमा न होने के कारण कट चुकी है, जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पोस्टपेड बोलकर लगाए गए मीटर अब प्रीपेड हुए तो लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। बता दें, कि जिस समय स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा था जनता ने इसका खूब विरोध किया। उन्हें डर था कि स्मार्ट मीटर लगाकर उनके साथ धोख किया जाएगा। अब वह घोखा लोगों के साथ कर दिया गया है। पोस्टपेड के नाम पर लगाए गए स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड में...