स्मार्ट मीटर हुए पोस्टपेड, हर महीने आएगा बिजली बिल
अलीगढ़, मई 22 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति अब लगभग खत्म हो गई है। बिजली विभाग ने जिले में लगे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड में अपडेट कर दिया है। अब उपभोक्ताओं को पहले की तरह हर महीने बिजली का बिल मिलेगा और उसी आधार पर भुगतान करना होगा। जून के शुरुआती सप्ताह में स्मार्ट पोस्टपेड मीटर का पहला मासिक बिल जारी किया जाएगा, जिसमें बिजली उपयोग का विवरण भी होगा।बिजली विभाग की ओर से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को नई व्यवस्था की जानकारी दी जा रही है। शिविरों में लोगों को बताया जा रहा है कि अब बार-बार रिचार्ज कराने की आवश्यकता नहीं होगी। उपभोक्ता सामान्य बिजली बिल की तरह महीने में एक बार भुगतान कर सकेंगे। विभाग का कहना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.