बागपत, अप्रैल 24 -- बड़ौत। नगर की आवास विकास कालोनी और काशीराम कॉलोनी की महिलाएं काफी संख्या में गुरुवार को तहसील पहुंची, जहां पर उन्होंने प्रदर्शन कर स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग की। महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए, तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी के अधिकांश लोग गरीब और मजदूरी पेशा से जुड़े हैं। ऐसे में स्मार्ट मीटर में रिचार्ज खत्म होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बंद हो जाती है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे समय-समय पर रिचार्ज कराने में असमर्थ रहते हैं। यह भी आरोप लगाया कि उनके घरों में बिना जानकारी दिए ही स्मार्ट मीटर लगा दिए गए, जिससे उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं। कॉलोनी वासियों ने एसडीएम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.