फिरोजाबाद, मई 8 -- प्रीपेड मीटर की व्यवस्था खत्म करने के बाद भी महिला उपभोक्ताओं में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों महिलाओं ने ककरऊ कोठी बिजली घर जमकर हंगामा काटा तथा विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिजलीघर पर हंगामे की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई जिन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना पाकर क्षेत्रीय निवासी पार्षद को भी मौके पर बुलवा लिया। बाद में महिलाएं संतुष्ट होने के बाद घर लौट गईं।मोहल्ला कश्यप नगर, झलकारीबाई नगर, इंद्रपुरी एवं सुदामानगर की सैकड़ों महिलाएं नारेबाजी करते हुए ककरऊ कोठी बिजलीघर पहुंची और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित महिलाओं का कहना था कि हमें स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए हमारे घरों पर जो पुराने मीटर थे वही लगाए जाएं।

हिंदी ...