चंदौली, मई 5 -- सकलडीहा। स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश थम नहीं रहा है। मंगलवार को दरियापुर गांव की दर्जनों महिलाओं ने सकलडीहा डिवीजन कार्यालय पहुंचकर समस्या से अवगत कराया। एक्सईएन नरेश कुमार ने स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर विस्तार से जानकारी देकर शांत कराया, लेकिन महिलाएं स्मार्ट मीटर हटाये जाने मांग पर अड़ी रही। इस मौके पर मीना देवी, गुड्डी, नीलू, चंदा, सबराजी आदि महिलाएं मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...